किठौर। कस्बा स्थित होली चौक पर अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश कश्यप के नेतृत्व में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकरिणी घोषित की गई। जिसमें मनीष कौशिक अध्यक्ष, योगेंद्र तोमर कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार महामंत्री, मेराजुद्दीन, कुंवरपाल नगर उपाध्यक्ष, अमित शर्मा, जगदीश शर्मा, महबूब अली मंत्री मनोनीत किए गए। इस मौके पर रजनीश शर्मा, राजेश गुप्ता, सचिन कुमार, इंद्रजीत सोनी, रजनी वर्मा, पिंटू गुर्जर, अगम कौशिक मौजूद रहे।