दौराला। चिरौड़ी गांव में बृहस्पतिवार को कांशीराम की 84 जयंती के अवसर पर लोगों ने उनके चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
चिरौड़ी गांव निवासी डॉ. संजीव चिरौड़ी के नेतृत्व में कांशीराम की जयंती के अवसर पर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। बैठक में डॉ. संजीव चिरौड़ी ने कांशीराम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बृजपाल, वीरसैन, सूरजभान, सोहनपाल, राजीव, अजय कुमार, धर्मपाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।