जानीखुर्द। कस्बा सिवालखास निवासी नवाब की कस्बे में डेरी है। ग्रामीणों के अनुसार दोपहर के समय अचानक नवाब की डेरी के छप्पर में आग लपटे उठने लगी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन इस बीच आग में पांच भैंस जल गई। ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू किया। पीड़ित ने जानी थाने में घटना की तहरीर दी।