सरधना। नगर में जाम की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार दोपहर में पुलिस चौकी बस स्टैंड के साथ देवी मंदिर के निकट जाम लगा। जाम लगने के कारण मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क किनारे खड़ी सभी ठेली को हटवा कर यातायात सुचारू कराया। इसके बाद ही मार्ग से जाम खुल सका। वहीं, नगर के मोहल्ला तारनी स्ट्रीट, अशोक स्तंभ पुलिस चौकी, गंज बाजार समेत कई जगह पर जाम की समस्या आम हो गई है।