विधायक ने दी सांत्वना
सरधना। हाजी अब्दुल वहीद कुरैशी के इंतकाल के बाद शुक्रवार को पुलिस चौकी बस स्टैंड स्थित उनके प्रतिष्ठान पर लोगों ने पहुंचकर लोगाें ने सांत्वना दी। उधर, विधायक संगीत सोम के साथ पार्टी नेता और नगर के गणमान्य लोग भी पहुंचे। वहीं, सोमवार को प्रदेश सरकार के पशुधन मत्स्य एवं लघु सिंचाई मंत्री एसपी बाघेल पहुंचे। एसपी बाघेल के साथ ठाकुर प्रतीश कुमार, ठाकुर दिनेश सिंह भामौरी के साथ पशु चिकित्साधिकारी जयप्रकाश सिंह भी शामिल रहे।