फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर घर जाने की जल्दी, टोल पर जाम में फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को यात्री सुबह से शाम तक जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक सामान्य करने में टोल कर्मचारी लगे हुए थे।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे और शाम को चार बजे से लेकर सात बजे के करीब ज्यादा जाम रहा। इस बीच टोल पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं। जाम से फंसने के दौरान कुछ वाहन चालक सिवाया भराला और कृषि विवि के मार्ग से भी निकल गए। जाम का आलम दिन में ऐसा था कि दुपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही थी। टोल पर जाम अधिकतर शनिवार व रविवार को लगता है। लेकिन बृहस्पतिवार को होली का त्यौहार होने के कारण हर किसी को घर पहुंचने की जल्दी थी। जिसके चलते वाहनों चालकों ने गलत लेन पकड़ ली। देर शाम स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें