फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजीवन का स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज का पांचवां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता साधारण सभा के सदस्य बाबू महाराज सिंह ने की। उन्होंने संबोधन में समाज के लिए शिक्षा का महत्व विस्तृत रूप से समझाया। इस मौके पर उपस्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा सीमा प्रधान ने कहा कि बिना शिक्षा समाज का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में बीएससी होम साइंस की आवश्यकता है। कॉलेज में नए सत्र के लिए एमएससी कृषि उद्यानिकी एवं बीए पाठ्यक्रम हेतु प्रस्तावित धनराशि की व्यवस्था हेतु विचार किया गया। समारोह रमन गिरी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। कोषाध्यक्ष प्रधान ऋषिपाल सिंह ने कॉलेज की वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा दिया। कॉलेज प्रबंधक करतार सिंह एवं प्राचार्य डा. मुनेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें