फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिवसीस सेमिनार में रखे वैज्ञानिकों ने विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिवसीस सेमिनार में रखे वैज्ञानिकों ने विचार
विज्ञापन

मोदीपुरम। शोभित विवि के जैव प्रौद्योगिकी एवं कृषि विज्ञान विभाग द्वारा ‘कृषि विज्ञान एवं स्थायी पर्यावरण’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्घाटन विवि के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व डायरेक्टर जनरल डॉ. राजेंद्र कुमार एवं पूर्व कुलपति एमपी यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि कृषि क्षेत्र में अनेक जटिलताएं है। इनकी गहराई से जांच करने की जरूरत है। डॉ. राजेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को कहा कि कृषि अर्थशास्त्र को ग्रामीण विकास पर बल देने की जरूरत है। पूर्व कुलपति कृषि विवि डॉ. एमपी यादव ने पशु स्वास्थ्य और उत्पादकता में सुधार लाने के लिए प्रौद्योगिकी उत्पादन में आईवीआरआई की अग्रणी भूमिका रही है। अध्यक्षता वाईपी सिंह ने की। सरदार पटेल कृषि विवि के कुलपति प्रोफेसर गया प्रसाद ने शोधार्थियों को सम्मेलन में आने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान आदित्य पुंडीर, रुपेश कुमार, डॉ. मायादत्त जोशी, डॉ. सिद्धार्थ नंदन, अभिषेक डबास आदि मौजूद रहे।


खास बातें

- शोभित विवि में एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें