फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त के आदेश पर रिश्वत मांगने के आरोपी एबीआरसी को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। गांव चिंदौड़ी खास निवासी रणवीर सिंह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हैं। रणवीर सिंह का आरोप है कि वह कुछ दिन पूर्व वेतन निर्धारण के लिए रोहटा स्थित बीआरसी केंद्र गए थे। वहां पर उन्होंने एबीएसए योगेश यादव से मुलाकात की। एबीएसए ने उन्हें केंद्र पर तैनात एबीआरसी वैभव शर्मा के पास भेज दिया। आरोप है कि वैभव शर्मा ने प्रधानाध्यापक रणवीर सिंह से फाइल तैयार करने की एवज में पैसों की मांग की। इनकार करने पर गाली गलौज की। रणवीर सिंह ने मामले की शिकायत मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार से की। इस पर मंडलायुक्त ने बीएसए को एबीआरसी वैभव शर्मा को तत्काल हटाने के आदेश दिए। वहीं बीएसए ने मंडलायुक्त के आदेश मिलते ही बीआरसी वैभव शर्मा को बीआरसी केंद्र से हटाकर उसकी मूल तैनाती प्राथमिक विद्यालय सिंधावली भेज दिया। वहीं वैभव शर्मा का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। जांच में सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें