सरधना। पाली स्थित स्वामी दयानंद गुरुकुल के छात्रों ने संभल के जिला बबराला में 21-22 फरवरी को आयोजित चतुर्थ स्टेट योगा स्पोर्ट चैम्पियनशिप में भाग लिया। आचार्य सोमपाल शास्त्री ने बताया कि गुरुकुल के कक्षा पांच के विकास और संतोष ने चतुर्थ स्टेट योगा चैम्पियनशिप में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 46 जनपदों के करीब 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें विकास ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैम्पियनशिप पर कब्जा कर लिया। वहीं संतोष कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।