फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार किसान व जन विरोधी-अतुल प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। दौराला रोड स्थित सपा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली के प्रतिष्ठान पर बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सपा नेता अतुल प्रधान भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। अतुल प्रधान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान व जन विरोधी सरकार बताया। अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा। कर्ज माफी के नाम पर गुमराह किया गया है। उन्होंने बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर हाइवे चौड़ीकरण की मांग की। इस मौके पर सैय्यद मुमताज अली, निजाम अंसारी, शफीकुद्दीन, हाजी खालिद, सलीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें