मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो में पीएनबी के पास एमडीए की एक कॉलेनी हैं, जहां38 लोगों के प्लॉट हैं। इसके सामने बनी ग्रीन बेल्ट में कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया। इस मामले की शिकायत मीना, अशोक मिश्रा समेत 38 लोगों ने तीन महीने पहले कमिश्रर और एमडीए वीसी से की थी। इस पर कमिश्नर ने कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन एमडीए से यह कॉलोनी नगर निगम को हैंडओवर हो गई। अशोक मिश्रा ने फिर से कमिश्रर से शिकायत की और कमिश्रर ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं हटाया गया है। बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम कब्जा हटाने के लिए मोदीपुरम पहुंची, लेकिन खानापूर्ति कर लौट गई। एसओ पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि नगर निगम की टीम आई थी, लेकिन फोर्स उपलब्ध नहीं होने के कारण टीम लौट गई।