फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौमतीनगर में गलत तरीक से टायल्स लगाये जाने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला गोमतीनगर के लोगों ने बृहस्पतिवार को पालिका ईओ से टायल्स लगा रहे ठेकेदार की शिकायत की। आरोप लगाया कि ठेकेदार पूर्व में लगाई टाइल्स उखड़वाकर नई टाइल्स के साथ मिलाकर उन्हें ही इस्तेमाल करा रहा है। हालांकि नई टाइल्स लगवाई जानी चाहिए। आरोप लगाया कि ठेकेदार से कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। वह मनमाने तरीके से मार्ग पर टाइल्स निर्माण करा रहा है। लोगों ने इस संबंध में पालिका ईओ निरूपमा प्रताप से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की। शिकायत करने वालों में शमीम अहमद, रफीक, जावेद, कामरान, जमील, यामीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें