फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव डेरियो रछौती मे शोचालयो, चैनर, सोलर लाईट की जांच का पहुंचे उपकृषि निदेशक।

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। क्षेत्र के गांव डेरियो रछौती पहुंचे कृषि उपनिदेशक ने अलग-अलग तरीके से शौचालय निर्माण की जांच की। जिसमें शौचालय एवं चैनर आदि सही पाए गए।
विज्ञापन

ब्लॉक माछरा के गांव डेरियो रछौती के लोगों ने शपथ पत्र देकर शिकायत की थी कि गांव मे सोलर लाइट, शौचालय निर्माण तथा नालियों पर चैनर में अनियमितता बरती गई है। इसकी जांच कमिश्नर एवं जिलाधिकारी ने कृषि उपनिदेशक मेरठ मंडल सुरेंद्र चौधरी को सौंपी गई। जिसमें जांच अधिकारी कृषि उपनिदेशक ने गांव में अवर अभियंता आदि को साथ लेकर शौचालयों की जांच की। शौचालय सही पाए तथा 40 सोलर लाइट जलती मिलीं। वहीं, नालियों पर 29 चैनर लगे मिले। बताया कि उन्होंने जांच के दौरान शिकायतकर्ताओ को भी बुलाकर पूछताछ की। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। इस दौरान सुरेंद्र चंद चौधरी, ब्रह्म सिंह, अनिल कुमार, एडीओ पंचायत अमित कुमार, ब्रजपाल सिंह, अभिषेक कुमार, तशरीफ अली, राजकुमार, तथा ग्राम प्रधान रमेश चंद भारती और ग्रामीण आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें