फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छबडिया में डीएम व सीडीओ ने पेयजलआपुर्ति की व्यवस्था देखी-विकास कार्यो की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। ब्लॉक के छबड़िया गांव में टंकी के पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था का डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को निरीक्षण किया। टंकी की पेयजल व्यवस्था के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। वहीं, ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र से विकास कार्यों की जानकारी ली। इस मौके पर सीडीओ आर्यका अखोरी एवं डीपीआरओ के साथ एसडीएम राकेश कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान पंचायतघर में डीएम अनिल ढींगरा ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। डीएम करीब दस मिनट गांव रुके। इसके बाद वह सरूरपुर ब्लॉक के लिए रवाना हो गए। ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह एवं पंचायत सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 में जल निगम ने ग्राम पंचायत के हैंडओवर की थी। इसके बाद पंचायत ही उसकी देखरेख कर रही है। वह सेवा शुल्क भी स्वयं वसूल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें