किठौर। कस्बा स्थित रैन बसेरा में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा का गठन किया गया। इसमें कुलदीप अध्यक्ष, मुकेश उपाध्यक्ष, विनोद कुमार संगठन मंत्री, सुधीर मंत्री, अशोक कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मपाल ने की तथा संचालन कुलदीप ने किया। इस मौके पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद चावरिया ने कहा कि सफाई कर्मचारी ईमानदार एवं निष्ठावान हैं। उनका समाज को स्वस्थ बनाए रखने में अहम योगदान है। यदि वे नियमित रूप से सफाई नहीं करे तो समाज में तमाम बीमारियां फैल जाएंगी। इससे स्वस्थ समाज को भारी नुकसान होगा। सरकार को चाहिए कि उनकी मांगों को गंभीरता से लेकर समाधान कराए। यहां नंदू जीनवाल, दिनेश चौहान, मुकुल गहलौत, सुरेश कुमार, पप्पू, मालती, मुनेश, लोकेश, सुमन आदि मौजूद रहे।