सरूरपुर। क्षेत्र के सांसद आदर्श ग्राम रसूलपुर जाहिद में केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में सोमवार को निशुल्क ब्यूटी कल्चर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में रसूलपुर जाहिद, उकसिया आदि ग्राम की लड़कियों ने पंजीकरण कराकर ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण लेना प्रारंभ किया। शिविर का विधिवत उद्घाटन ग्राम प्रधान अमरेश चौधरी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से देहात क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलेगा। नेहरू युवा केंद्र मेरठ के जिला समन्वयक आशु गुप्ता ने बताया कि गांव में ब्यूटीशियन केंद्र लगाए जाने का निर्णय गांव की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लिया गया। जिससे बालिकाएं स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक लाभ ले सकें। इस अवसर पर एनवाईवी फुरकान सैफी, इस्तेखार, शिवांक, चरणपाल, पूर्व प्रधान सोबीर सिंह, डब्बू, रमन हुड्डा, विकल आदि उपस्थित रहे।