जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर जानी रजवाहे के पुल के निकट बीती बृहस्पतिवार रात ट्रक की टक्कर में घायल हुई महिला की उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। उसके पति की हालत गंभीर बताई है। जानी के संदीप, उसकी बहन अंजू और बहनोई मोनू को बृहस्पतिवार रात एक ट्रक ने मेरठ-बागपत मार्ग पर रजवाहे के निकट टक्कर मार दी थी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल संदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। अंजू और मोनू को पुलिस ने मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां शुक्रवार को अंजू की मौत हो गई। उसके पति मोनू की हालत उपचार के दौरान गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।