सरधना।
ग्राम अटेेरना निवासी विनोद पुत्र महेंद्र का प्राइमरी पाठशाला के निकट घेर स्थित है। विनोद ने हाल ही में घेर का निर्माण किया है। उसने बीते बृहस्पतिवार को चारा मशीन लगाई थी। उसी दिन देर रात चोरों ने घेर में धावा बोल दिया। उन्होंने दरवाजे के निकट कुंबल करके चारा मशीन चोरी कर ली। इसी दौरान गांव में जाग हो गई। इस पर चोर भाग खडे़ हुए। ग्रामीणों ने चोरों की घेराबंदी के लिए जंगल में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। विनोद ने थाने में तहरीर दी है।