फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा।
विज्ञापन

कस्बे के राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।
खरखौदा के राजकीय महिला महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मदिन पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्य डा. रेखा रानी तिवारी ने छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करके समाज में व्याप्त कुरीतियों और कुप्रथाओं से दूर रहनेे की अपील की। वहीं, अपने परिवार एवं समाज को जागरूक बनाने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को व्यक्तित्व निखारने हेतु प्रेरित करते हुए जीवन से जुडे़ प्रेरक प्रसंग भी सुनाए। कार्यक्रम का डा. राधेश्याम ने उत्तर प्रदेश की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। प्रदेश की ऐतिहासिक राजनीतिक प्रष्ठभूमि, जलवायु, सामाजिक परिवेश, महापुरुषों, उद्योग-धंधों आदि पर प्रकाश डाला। डा. प्रियंका ने जननायक कर्पूरी ठाकुर का जीवन परिचय दिया तथा राजनीतिक, सामाजिक कार्यों का विशेष रूप से दलितों के उद्घार के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। बालिका दिवस पर महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ द्वारा बेटी बचाओ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वंशिता ने पहला, अलका ने दूसरा एवं चाइना ने तीसरा स्थान पाया। इस दौरान भारतीय में महिलाओं की स्थिति, लिंग भेद एवं अन्य कुरीतियों की जानकारी दी। इस मौके पर डा. एमसी शर्मा, डा. गीता गुप्ता, डा. सुमन सिंह, डा. शैलजा, डा. नरेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें