फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस की छात्रओं ने मतदाता जागरूकता पर निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने किया मतदाताओं को जागरूक
विज्ञापन

सरधना। नगर के संत जोजफ गर्ल्स डिग्री कालेज सभागार में बुधवार को मतदाता जागरूकता विषय पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं ने मतदाता जागरूकता विषय पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का शुभारंभ मतदान के प्रति शपथ ग्रहण द्वारा हुआ। स्लोगन प्रतियोगिता में रेशु, कायनात, रूबी सोम, कविता प्रतियोगिता में शिवानी प्रजापति, शरीन, शिफा आदि छात्राओं ने भाग लिया। शिवा भारद्वाज ने मतदाता जागरूकता पर अपने विचार प्रस्तुत किये और रहनुमा त्यागी द्वारा मतदाता गीत प्रस्तुत किए। बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं द्वारा लघु नाटक प्रस्तुत किया गया । एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजलि मित्तल, डॉ. विदुषी त्यागी के निर्देशन में छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता पर रैली निकाली गई। रैली मुख्य मार्गों और बाजारों से होते हुए वापस कॉलेज पहुंची । रैली के दौरान छात्राओं के हाथों में कई प्रकार के नारे लिखी तख्तियां रहीं। छात्राओं ने नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। प्राचार्या डॉ. सिस्टर क्रिस्टीना लुईस द्वारा छात्राओं को अपने मताधिकार का सही उपयोग करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम का संचालक शिवानी प्रजापति और शिवा भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें