फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम ने छेड़छाड़ के आरोपियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। करनावल कस्बा स्थित कॉलेज के सामने शनिवार को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते आरोपी पुलिस की एंटी रोमियो टीम देखकर भाग गए। हालांकि पुलिस ने देर रात दबिश देकर एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। एसओ ऋषिपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने कॉलेज के सामने एंटी रोमियो टीम तैनात कर रखी है। शनिवार दोपहर कॉलेज के सामने बाइक पर खड़े तीन युवकों ने कालेज से घर जा रही छात्राओं को मुंह से कपड़ा हटाने की बात कहते हुए टिप्पणी करनी शुरू कर दी। छात्रओं के विरोध करने पर युवक धमकी देने लगे। मामला बढ़ता देख पहुंचे लोगों को देख युवक फरार हो गए। पुलिस ने देर रात दबिश देकर एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया। पकड़े गए युवक ने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें