दौराला। कस्बे में शनिवार को समाजसेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय ने हरिद्वार से आए संतों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। स्वागत के दौरान मंहत अन्तानंद स्वामी ने कहा कि देश के किसानों को विदेशी बीजों का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। किसान प्राचीन परंपरा अपनाकर स्वदेशी फसलों के बीजों का प्रयोग प्रारंभ करें। इसके लिए गोवंश मलमूत्र द्वारा निर्मित खाद उपयुक्त है। संत अन्तानंद ने समाजसेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय को गोरत्न एवं गो देनदीनी पुस्तक से सम्मानित किया। इस मौके पर मुकेश अहलावत, मोहित उपाध्याय, तेजपाल कश्यप, कालू चौहान, प्रदीप कुमार एवं दीपक आदि मौजूद रहे।