मवाना। कृषक पीजी कॉलेज की प्रबंध समिति का समस्त पदों पर चुनाव निर्विरोध हुआ। चुनाव अधिकारी विनोद कुमार ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि कॉलेज की प्रबंध समिति के त्रिवार्षिक चुनाव में समस्त पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिसमें अध्यक्ष किरण सिंह, उपाध्यक्ष वेदपाल, प्रबंधक अर्चना वर्मा, कोषाध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह, उप प्रबंधक भोपाल सिंह, सदस्य संजीव राणा, पुष्पेंद्र रस्तोगी, नरेंद्र कुमार, लवी रस्तोगी, राजेंद्र चौहान, अखिलेश तथा पदेन सदस्य में तनुज कुमार कार्यवाहक प्रधानाचार्य, डा. सुनीता मौर्या, डा. आरती शर्मा, नवीन वर्मा आदि निर्विरोध निर्वाचित हुए है।