संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की फसल में आग लगी
खरखौद। खरखौदा कस्बा निवासी रघुनंदन शरण त्यागी का बिजौली संपर्क मार्ग पर सरकारी नलकूप संख्या नं. 5 के पास में गेहूं का खेत है। दोपहर दो बजे गेहूं की फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में लग गए। पर तब तक करीब छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।