फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात आई आंधी से बागों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात आई आंधी से बागों को नुकसान
विज्ञापन

सरधना/जानीखुर्द। क्षेत्र में सोमवार देर रात आंधी से आम के बागों को नुकसान हुआ। वहीं, कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
देर रात आई आंधी ने कई स्थानों पर बिजली उड़ा दी। इससे कस्बा एवं ग्राम अटेरना, कालंद, कालंदी, भामौरी आदि में लाइनों में फाल्ट आ जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, जानी क्षेत्र के धौलड़ी, महपा, खानपुर स्थित फल पट्टी क्षेत्र में आम के बागों को नुकसान पहुंचा है। आम के पेड़ों से मोल गिर गया। इतना ही नहीं बिजली भी गुल हो गई। उधर, मवाना बहसूमा, फलावदा में तेज हवा चली। वहीं, खरखौदा, कैली, माछरा, किठौर में भी तेज हवा चलने की जानकारी मिली है। इससे बागान मालिकों की सांसे अटक गईं। आंधी से गेहूं एवं सरसों की फसलों को भी नुकसान होने की आशंका उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें