अमन ने किया विजन स्पोर्ट्स एकेडमी का नाम रोशन
मोदीपुरम। 4 से 8 जनवरी तक लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अंडर-14 बालक ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें अमन कुशवाहा ने यूपी ग्रेस जूनियर की टीम से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 8 जनवरी को हुए फाइनल मैच में यूपी ग्रेस टीम ने हरियाणा हॉकी टीम को 4-0 से पराजित किया। अमन कुशवाहा ने इससे पहले भी जनपद और मंडल के अलावा राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। मेरठ साकेत निवासी अमन के पिता कैलाश कुशवाहा प्राइवेट गाड़ी के चालक हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विजन विद्यापीठ स्पोर्ट्स एकेडमी के चेयरमैन रविंद्र विहान ओर निर्देशिका पूजा विहान, प्रधानाचार्य गुरप्रीत सिंह और हॉकी प्रशिक्षक जोगिंद्र सिंह ने उन्हें बधाई दी।