शोभित विवि में स्काउट गाइड कैंप का समापन
मोदीपुरम। शोभित विवि के शिक्षा विभाग में पांच जनवरी से आठ जनवरी तक चले स्काउट एंड गाइड कैंप का मंगलवार को समापन किया गया। कैंप के प्रमुख मनोज सिंधी और अलका ठाकुर ने छात्रों को तरह-तरह की क्रियाएं सिखाईं। चार दिन तक चलने वाले इस कैंप में छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी। बीटीसी के छात्रों ने अलग-अलग राज्यों के नृत्य प्रस्तुत किए। कैंप के प्रमुख मनोज सिंधी तथा अलका ठाकुर ने विवि के कुलपति शक्ति देव मुखर्जी एवं कुलसचिव वीके सिंह के साथ मिलकर शिक्षा विभाग की प्रधानाचार्य डा. पारुल शर्मा को उत्कृष्ट स्काउट कैंप लगाने पर ट्राफी प्रदान की गई। पारूल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कुलपति प्रोफेसर शक्ति देव मुखर्जी ने कहा कि इस तरह के शिविर छात्रों में उत्साह बढ़ाते हैं। उमा शर्मा एवं राहुल तोमर को भी सम्मानित किया गया। डॉ. पूनम देवदत्त, अनिल शर्मा, अशोक गुप्ता, डॉ. ममता बंसल, डॉ. अवस्थी, दीपक गोयल, मोहम्मद इमरान, संयम गोयल, डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. अनिता राठौर, डॉ. मनीषा रस्तोगी, नेहा त्यागी, जितेंद्र जाधव, सचिन कश्यप, अभिषेक डबास आदि मौजूद रहे।