दौराला। मुजफ्फरनगर निवासी अनूप अपने रिश्तेदार शोकेंद्र के साथ शनिवार सुबह बाइक से मेरठ आ रहा था। वे हाईवे पर दौराला फ्लाईओवर के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रही कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने घायलों का पास के निजी क्लीनिक में उपचार कराया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई।