सरधना। नगर में जैन समाज के 22 से 28 फरवरी तक होने वाले पंच कल्याणक महामहोत्सव का शुक्रवार से शुभारंभ हो गया। इस दौरान नगर में भव्य प्रभात फेरी बैंडबाजा के साथ निकाली गई। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ आज भव्य घट यात्रा के साथ हुआ। प्रभात फेरी निकाली जाने के बाद भगवान के माता-पिता अमोलक जैन और उनकी धर्मपत्नी व सौधर्म इंद्र पंकज जैन और उनकी इंद्राणी गाजे बाजे के साथ हाथी पे सवार होकर स्थल पर पहुंचे। पंच कल्याणक आचार्य श्री भारत भूषण जी के सानिध्य में हो रहा है। कार्यक्रम में ध्वजारोहण मनोज जैन मोदीनगर, पंडाल उद्घाटन तरस चंद पंकज जैन, मंच उद्घाटन पवन जैन मवाना, वात्सल्य भोज आयोजन संजय जैन, नमन जैन की तरफ से हुआ। घटयात्रा में सैकड़ों इन्द्राणियां श्री जी के रथ के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। आचार्य श्री के आशीर्वाद के बाद प्रतिष्ठाचार्य जी के निर्देशन में सभी मांगलिक कार्य विधि विधान से आरंभ हुआ। मंच संचालन नमन जैन ने किया। इस मौके पर मनोज जैन, प्रदीप जैन, सनत जैन, अनिल जैन, अक्षय जैन, मनीष जैन, प्रवीण जैन, विनोद जैन, अभिषेक जैन, पुनीत जैन, हिमांशु जैन, अरिहंत जैन, ऋषभ जैन, वासु जैन, साहिल जैन, पुलकित जैन, बुल्ली जैन, हैप्पी जैन, निमिष जैन, अंकित जैन, वंदित जैन, आकाश जैन, शुभम जैन, रज्जु जैन, राजीव जैन, आदर्श जैन, सुधांशु जैन, आदेश जैन, विनीत जैन, वैभव जैन आदि सैकड़ों श्रद्धालुगण मौजूद रहे।