बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को वॉलीबाल प्रतियोगता का आयोजन किया। इसका शुभारंभ प्रबंधक अजय गोयल और प्रधानाचार्य रवेंद्र यादव ने किया। कई मुकाबले खेले गए। इसमें प्रथम सेमीफाइनल रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को 25-21, 25-23 और 25-11 अंक से हराया। दूसरा सेमीफाइनल ब्लू हाउस ने यैलो हाउस को 25-13, 20-25, 25-08 और 25-09 अंक से हराया। फाइनल मुकाबला ब्लू हाउस ने रेड हाउस को 21-25, 25-12, 29-27 और 25-20 अंक से हराया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर तनिष्क को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें पीटीआई राजीव, सुमित, संजय, प्रदीप, बबलेश, अरूण, सचिन, आशीष, अमित, मीनाक्षी, राखी, सोनिया, बबीता का सहयोग रहा।