केएल के छात्र बने विजेता
मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने क्यूब कांसेप्ट में भाग लिया। दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर पर क्यूब कॉनसेप्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तीन चरणों में हुई इस प्रतियोगिता में केएल स्कूल के छात्र अम्मार शाहिद ने तीनों चरणों में भाग लेकर सफलता हासिल की। पहले चरण में 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें शाहिद ने बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 4.98 समय और दूसरे व फाइनल चरण में 10.37 समय का रिकार्ड बनाया। फाइनल में 11.61 समय का रिकार्ड बनाकर जीत दर्ज कराई। स्कूल प्रिंसिपल सुधांशु शेखर ने बधाई दी।