सामूहिक विवाह योजना में कल 151 जोड़ों का विवाह
मेरठ। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 9 फरवरी को 151 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। आयोजन सुभारती विवि के लॉ कालेज परिसर में होगा। योजना के तहत जिस बेटी का विवाह होगा, उसे सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाती जाएगी। पहले यह राशि 35 हजार थी। प्रति जोड़ा 51 हजार रुपये की धनराशि व्यय की जायेगी। 35 हजार रुपये कन्या के खाते में, 10 हजार रुपये का सामान और 6 हजार रुपये की धनराशि व्यवस्था पर व्यय होनी है। डीएम ने कहा है कि इस पुनीत कार्य में जो भी जनप्रतिनिधि, स्वैच्छिक संस्थायें, व्यक्ति विशेष कन्यादान करना चाहते हैं, वह जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय या निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर भेंट कर सकते हैं।