बागपत। मंगलवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। इसमें एसडीएम विवेक कुमार यादव ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का समाधान कराने के लिए निर्देशित किया है। इस दौरान 34 शिकायतें पहुंचीं, इसमें से किसी का भी कोई समाधान नहीं किया। तहसीलदार रामनयन सिंह, नायक तहसीलदार देवेंद्र कुमार मिश्रा सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।