बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित विनोद गोयल के ईंट भट्ठे पर आधुनिक मशीनों से भट्ठे का संचालन होगा। इससे ईंधन की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण भी होगा। मशीनों को देखने के लिए जिले के दर्जनों भट्ठा मालिक वहां पहुंचे और मशीनों के संचालन करने का प्रक्रिया की जानकारी ली। ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष आनंद पाल सिंह, महासचिव नीरज नैन , टटीरी के पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, विनोद गोयल, आदेश कुमार गोयल, मनोज, नगीन चंद गुप्ता, प्रमोद सिंघल, राजेश सिंघल, नवीन जैन, मुकेश मित्तल, राजीव भाटिया मौजूद रहे।