चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव के शिव मंदिर में बैठक की। वक्ताओं ने आठ फरवरी को जंतर मंतर पर होने वाले दो बच्चों के कानून के लिए जन संसद संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवाहन किया। अध्यक्षता मिट्ठन लाल ने की और संचालन मनोज कुमार ने किया। जिला अध्यक्ष सुंदर त्यागी, जिला मीडिया प्रवक्ता मनोज कुमार, जिला महामंत्री सुंदर सिंह सैनी और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।