फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील आज करेंगे टोल प्लाजा फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वकील आज करेंगे टोल प्लाजा फ्री
विज्ञापन


मेरठ। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता आज बुधवार को रुड़की रोड मोदीपुरम स्थित टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री मनोज कुमार बंसला ने बताया कि इस दौरान वकील दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक दो घंटे के लिए टोल प्लाजा को आम जनता के लिए फ्री कराएंगे। बसंला के अनुसार इस संबंध में मंगलवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, उदयवीर सिंह राणा, डीडी शर्मा, कुंवरपाल शर्मा, तरुण ढाका, मेहर सिंह पाल, सुनील शर्मा, जय प्रकाश यादव, लोकेश, रजत पालीवाल आदि ने भाग लिया। वहीं, अध्यक्ष ने बताया कि सभी अधिवक्ता बुधवार सुबह 11 बजे पश्चिमी कचहरी मार्ग स्थित हनुमान गेट पर एकत्रित होंगे। कहा गया कि इस प्रदर्शन में एसोसिएशन के सभी पूर्व अध्यक्ष, महामंत्री और प्रबंध समिति के सदस्य शामिल होंगे। जो भी सदस्य अनुपस्थित होगा उस पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें