मेरठ के युवा कवि दिल्ली में सम्मानित
मेरठ। ब्रह्मपुरी निवासी युवा कवि अनुभव शर्मा को दिल्ली के विश्व पुस्तक मेले में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सांझा काव्य संग्रह मेरी भी कविता भाग-1 में अपना साहित्यिक योगदान देने के लिए निखिल साहित्य सम्मान दिया गया है। अनुभव शर्मा का लोकप्रिय गीत मैं मदमस्त भंवरा, तू गुलाब की कली भी, इस संग्रह में शामिल है। वर्तमान में अनुभव स्वतंत्र लेखन का कार्य कर रहे हैं।