बैंकिंग की योजनाओं की जानकारी दी
रमाला (बागपत)। सिंडिकेट बैंक रमाला ने फिनांसिल लिटरेसी प्रोग्राम का आयोजन फतेहपुर चक में किया। इसमें सिंड प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी के डायरेक्टर डॉ. आरपी कनौजिया और जिला अग्रणी बैंक कार्यालय से बसंत मिश्रा, शाखा प्रबंधक अंकित, सिंडिकेट बैंक फाइनेंसियल लिटरेसी सेंटर से सलाहकार बॉबी शर्मा तथा सिंडिकेट बैंक रमाला के कृषि अधिकारी शशि कुमार यादव रहे। उन्होंने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। बैंक के कार्यों की जानकारी दी। इसमें अमित, नमेश, आशीष, भूपेंद्र, गौतम, रामवीर, महिपाल, शाकिर, जावेद ,लोकेंद्र, ओमकार, फरमान, राज कुमार, विनोद, बालकिशन, मुकेश, रोहताश, बादल उपस्थित रहे।