बड़ौत (बागपत)। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा पूर्व डीएसपी सुक्रमपाल सिंह के आवास पर नई मंडी में चार हथियारबंद युवकों ने डॉ. प्रताप लोयन पर जानलेवा हमला किया। इसकी कांग्रेस निंदा करती है। कांग्रेस की बैठक में उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सम्मानित व्यक्तियों पर भी हमले हो रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरी बैठी है। उन्होंने बताया कि डॉ. प्रताप लोयन पर हुए हमले के दो आरोपियों को उन्होंने पुलिस को सौंपा, लेकिन अन्य को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। यदि शीघ्र अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। इस मौके पर विरेंद्र, सुख माल जैन, डॉॅ. नरेंद्र, देवेंद्र चौहान, दीपक कुमार, ब्रजमोहन, राजीव कुमार, रमेश शर्मा, राजीव पवन आदि रहे।