दोघट (बागपत)। केनरा बैंक शाखा हिम्मतपुर सूजती में बृहस्पतिवार को भी लेन-देन का कार्य शुरू नहीं हो सका। बैंक में एक माह से लेन-देन नहीं हो रहा। ग्रामीणों ने तीन दिन पहले धरना भी दिया था। शाखा प्रबंधक विपिन कुमार ने तीन दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। शाखा प्रबंधक ने बताया कि लेन-देन शुरू होने में कम से कम दस दिन और लगेंगे।