फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

के.एल. में संस्कृत दिवस पर आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

के.एल. में संस्कृत दिवस पर आयोजन
मेरठ। के.एल. इंटरनेशनल स्कूल में संस्कृत दिवस के अवसर पर संस्कृत संस्कृति नामक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन से किया गया। कक्षा छह से कक्षा नौ तक के छात्रों ने नमामि कृष्ण गीत, नाटक व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन संस्कृत भाषा में ही आयोजित किया गया। मैडम भूपिंदर खुराना को ग्रीन थिंकर्स अवार्ड मिलने पर स्कूल परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी गई। प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने सभी छात्रों को संस्कृत दिवस की बधाई देते हुए आज के वैज्ञानिक युग में संस्कृत भाषा की महत्ता और उपयोगिता बताई। विद्यालय के वाईस चेयरमैन तेजेंद्र खुराना, डायरेक्टर मनजीत खुराना एवं प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन कुलदीप सिंह लांबा, विद्यालय के वित्तीय सलाहकार भारती आदि का स्वागत करते हुए उन्हें विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान किए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें