कांग्रेस मानवाधिकार प्रकोष्ठ का मंडलीय सम्मेलन आज
मेरठ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मानवाधिकार प्रकोष्ठ का मंडलीय सम्मेलन आज बागपत रोड स्थित ईहा पैलेस में होगा। यह जानकारी महानगर कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष चमन सिंह जाटव की तरफ से कराया जा रहा है। सम्मेलन में प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट विपुल माहेश्वरी मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।े