हिंदू महासभा ने किया क्रांतिकारियों को नमन
मेरठ। हिंदू महासभा के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 1857 के क्रांतिकारियों को नमन किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. नंद किशोर मिश्र ने कहा कि भारत का संविधान समता और समानता के लिए संकल्पित है। लेकिन सरकारों की नीति के कारण संपूर्ण राष्ट्र अशांति के मार्ग पर बढ़ रहा है। कहा कि पूर्वजों के त्याग और बलिदान के कारण आज हम अच्छी स्थिति में है। संदीप कालिया ने सरकार से मांग की कि पाकि स्तान को शत्रु देश घोषित करें। राजकुमार राणा, मनीष पांडे, योगी जयनाथ जी महाराज, सचिन चौहान, पुनीत अहूजा, हेमंत, सोनू, दीपक चौधरी व व अनीता अग्रवाल सहित कई जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।