मंसूरपुर। शुगर मिल के गन्ना विभाग, मंसूरपुर डिस्टलरी के सहयोग से हाइवे पर थाने के बराबर में शनिवार को कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। शुभारंभ शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित डिस्टलरी के जीएम ओमपाल पंवार, गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह एने ने किया। मौके पर अंगद प्रधान, घनश्याम प्रधान, समाजसेवी दीपक कुमार, संजय पंवार, ओएन तिवारी, भूपेंद्र प्रधान, संजय राठी, इंदर भगत जी, योगेश कुमार आदि उपस्थित रहे।