मेरठ। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. आरपी सिंह के आह्वान पर समिति द्वारा जिला इकाई की ओर से सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कांता कर्दम, विजयपाल तोमर एवं डॉ. यशवंत सिंह को उनके आवासों पर जाकर 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र गौतम ने बताया कि 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस कैंप कार्यालय मंगल पाण्डे नगर में मनाया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय महिला विंग की संयोजक उषा सिंह आंबेडकर, अमित, मन्नू सिंह, सुभाष जैजान, ओमप्रकाश प्रधान, डॉ. डीआर सिंह, धर्म सिंह, डॉ. सोहन लाल कर्दम, अनिल कुमार, अश्वनी जाटव, अशोक, अतर सिंह, जयपाल सिंह, सतीश मौजूद रहे।