फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षगांठ के मौके पर शूटर को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
51 सौ रुपए नकद व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड स्थित ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल की सोमवार को 15वीं वर्षगांठ धूमधाम व हर्षोंल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक प्रवीण कुमार गर्ग व प्रधानाचार्या प्रियंका गर्ग ने किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं इस दौरान प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र देवांश सांगवान पुत्र दिनेश सांगवान निवासी गांव अरनावली ने पल्हैड़ा स्थित शूटिंग रेंज में चल रही 9वीं प्री-स्टेट प्रतियोगिता को क्वालीफाइड कर लखनऊ में होने वाली प्री स्टेट प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है। जो सितंबर माह में संपन्न होने जा रही है। देवांश के प्रतियोगिता क्वालीफाइड करने पर प्रबंधक प्रवीण कुमार गर्ग ने छात्र देवांश को 51 सौ रुपए नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोच निकिता बालियान, संदीप पाराशर, विपिन सांगवान, दिनेश सांगवान, जितेंद्र शर्मा, जयपाल सिंह, पिंकी, अमित रोहटा, प्रियंका गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें