फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप लगाकर बांटी निशुल्क दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैंप लगाकर बांटी गईं निशुल्क दवाइयां
मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्रालय के आयुष आपके द्वार मिशन के अंतर्गत राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पुलिस लाइन के तत्वावधान में बुधवार को समाज सेवी डॉ. राजेश मोहन शर्मा के सहयोग से मलिन बस्ती अशोक नगर, कंकरखेड़ा में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज त्यागी ने नागरिकों को होम्योपैथिक के विषय में सूक्ष्म व आवश्यक जानकारी देते हुए रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर फार्मासिस्ट विजेंद्र शर्मा व वार्ड ब्वाय रामकुमार के सहयोग से दवा वितरित की। शिविर को सफल बनाने में समाजसेवी गुरमीत साहनी, डॉ. राजवीर, अश्वनी त्यागी, सभासद अमर दत्त सविता कांबोज, शिक्षक नेत्री चंद्रहास गुप्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें