सरकारी आवास में तोड़फोड़ पर सुनवाई आज
मेरठ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास खाली कराने के बाद उसमें हुई तोड़फोड़ पर मेरठ के राहुल राणा और लोकेश खुराना ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। इसमें इन्होंने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास की साज सज्जा पर 42 करोड़ रुपये खर्च हुआ था। यह पैसा जनता का था, जिसे बर्बाद किया गया है। याचिका में इस पूरे प्रकरण की किसी उच्च स्तरीय जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की गई है। हाईकोर्ट में इस याचिका को स्वीकार करने के लिए शुक्रवार को सुनवाई होगी।