सीएम के पास पहुंचा बीओटी ठेकों का मामला
मेरठ। नगर निगम ने महानगर के छह बीओटी मुख्य मार्ग और 17 चौराहों के ठेकों का नवीनीकरण पुरानी दोनों कंपनियों के नाम कर दिया है। इसको लेकर लगातार विरोध हो रहा है। कुछ लोगों ने पिछले सप्ताह ही ई-टेंडरिंग से बीओटी ठेका कराए जाने की मांग को लेकर कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार को ज्ञापन सौंपे। वहीं अब सीनियर सिटीजन उपेंद्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। कहा कि बीओटी ठेकों के नवीनीकरण से नगर निगम को राजस्व की हानि हो रही है। इस ठेके को तत्काल निरस्त किया जाए। नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए ई-टेंडरिंग व्यवस्था से अन्य लोगों को भी बोली लगाने का अवसर दिया जाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर शहर में होर्डिंग का कारोबार करने वाले मंगलवार को कमिश्नर से मिलने की तैयारी कर रहे हैं। इनका कहना है कि कमिश्नर ने नगरायुक्त से पूरी रिपोर्ट मांगी थी।